Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : विधानसभा में दिव्यांग आरक्षण पर घमासान: मंत्री के जवाब पर भूपेश बघेल का तंज— होली का नशा अभी उतरा नहीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान दिव्यांगजनों की पदोन्नति में आरक्षण को लेकर सवाल-जवाब के बीच तीखी बहस देखने को मिली। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के जवाब पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि होली का नशा अभी उतरा नहीं है, उसी का असर दिखाई दे रहा है।

प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक प्रमोद मिंज ने दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा कि दिव्यांग कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण का क्या प्रावधान है और इस दिशा में राज्य सरकार ने अब तक क्या कदम उठाए हैं।

See also  CG से बांग्लादेशियों को खदेड़ने की तैयारी तेज...

जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए पदोन्नति में तीन प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है, लेकिन अब तक किसी की पदोन्नति नहीं हुई है।

इस पर प्रमोद मिंज ने कहा कि केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार पदोन्नति में चार प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है और सुप्रीम कोर्ट ने भी इसी तरह के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग की ओर से यह कहा जा रहा है कि पदोन्नति के लिए आवेदन नहीं आए, जबकि यह सही नहीं है। उन्होंने सरकार से पूछा कि पदोन्नति कब तक की जाएगी और इसकी समयसीमा क्या है।

See also  प्रभु की कृपा के लिए भक्ति की है आवश्यकता : आचार्य मुकेश तिवारी... बाल लीला,कंस वध एवं श्रीकृष्ण रुकमणी विवाह कथा संपन्न...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जवाब देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने राज्यों को इस संबंध में निर्णय लेने का अधिकार दिया है और छत्तीसगढ़ सरकार ने इसी के तहत तीन प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि पदोन्नति के लिए कोई आवेदन नहीं आया है, केवल एक आवेदन आया था जिसे बाद में वापस ले लिया गया।

Advertisment

मंत्री के इस जवाब पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल उठाते हुए कहा कि यह कैसे संभव है कि कोई अधिकारी पदोन्नति ही नहीं लेना चाहता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लगता है होली का नशा अभी तक उतरा नहीं है, उसी का असर सदन में दिखाई दे रहा है।

See also  रायपुर में खुलेंगे सिविल सर्विस के टॉप कोचिंग इंस्टीट्यूट, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर आदिम जाति विभाग ने की पहल, दिल्ली के अलावा रायपुर में भी यूपीएससी की तैयारी की बनाई कार्ययोजना...

वहीं प्रश्नकाल के दौरान विधायक चैतराम अटामी ने दंतेवाड़ा जिले में कुपोषण की स्थिति का मुद्दा भी उठाया। इस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि जिले में 5203 बच्चों को कुपोषित श्रेणी में चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में समय-समय पर बच्चों को पोषण आहार उपलब्ध कराया जा रहा है और दंतेवाड़ा में टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच जैसे कदम भी उठाए जा रहे हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!