Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चांदी में भी हॉलमार्क अनिवार्य करे केंद्र सरकार: कमल सोनी…

हाइलाइट्स: • चांदी पर हॉलमार्क अनिवार्य करने और आयात शुल्क घटाने की मांग। • डेबिट-क्रेडिट कार्ड शुल्क समाप्त करने और जीएसटी 5% से घटाकर 3% करने की सिफारिश।

रायपुर। केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश होने वाला है, और इस मौके पर व्यापारिक संगठनों ने सरकार को अपने सुझाव भेजने शुरू कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी और महासचिव प्रकाश गोलछा ने सराफा व्यापारियों के हित में कुछ अहम सिफारिशें पेश की हैं।

उन्होंने कहा, “हमने ‘एक राष्ट्र, एक दर’ नीति को लागू करने का सुझाव दिया है। साथ ही, जिस तरह सोने पर हॉलमार्क अनिवार्य किया गया है, उसी प्रकार चांदी पर भी हॉलमार्क अनिवार्य किया जाना चाहिए।”

आयात शुल्क घटाने पर जोर
सोनी ने बताया कि वर्तमान में सोने और चांदी पर 6 प्रतिशत आयात शुल्क है, जिसे घटाकर 4 प्रतिशत किया जाना चाहिए। इससे सराफा उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा और उपभोक्ताओं पर आर्थिक भार कम होगा।

See also  नेपाल में सुशीला कार्की बनी अंतरिम प्रधानमंत्री…

डिजिटल लेनदेन पर राहत की मांग
डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए लेनदेन पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्क को पूरी तरह समाप्त करने की मांग की गई है। उनका कहना है कि यह व्यापारियों और ग्राहकों दोनों के लिए राहतकारी होगा।

जीएसटी में कटौती का सुझाव

Advertisment

सोनी ने कहा कि आभूषण निर्माण पर लगने वाले 5% जीएसटी को घटाकर 3% किया जाना चाहिए। इससे छोटे और मध्यम व्यापारियों को सीधा फायदा पहुंचेगा।

सरकार से अपील

एसोसिएशन ने सरकार से इन सिफारिशों पर गंभीरता से विचार करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से व्यापारिक क्षेत्र में व्यापक बदलाव आएंगे और उपभोक्ताओं के साथ व्यापारियों को भी फायदा होगा।

See also  किसानों का एटीएम बन गई ये फसल! व्यापारी खुद खेत तक आते हैं, 2000 रुपये किलो बिकती है!

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!