Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

C.G. शराब घोटाला केस: सौम्या चौरसिया की जमानत पर हाईकोर्ट सख्त, ED को 20 फरवरी तक जवाब का आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री की करीबी और पूर्व डिप्टी सेक्रेटरी रहीं सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर सोमवार को बिलासपुर हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) और राज्य शासन द्वारा जवाब दाखिल करने के लिए मांगे गए अतिरिक्त समय को अस्वीकार करते हुए 20 फरवरी से पहले जवाब पेश करने का निर्देश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला
मामले की सुनवाई जस्टिस अरविंद वर्मा की एकलपीठ में हुई। हाईकोर्ट ने स्पष्ट कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने दो सप्ताह के भीतर निर्णय लेने का निर्देश दिया है। ऐसे में अतिरिक्त समय देना सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन होगा।

See also  स्टाफ की कमी से जूझ रहा जैजैपुर का बिजली विभाग... 40 गांवो की बिजली उपभोक्ताओं की समस्या से परेशान...

दो जमानत याचिकाओं पर सुनवाई
बताया गया कि सौम्या चौरसिया को पहले कोयला घोटाले में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें लंबे समय तक जेल में रहने के बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली। इसके बाद ED और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने उन्हें आबकारी घोटाले में गिरफ्तार किया।

हाईकोर्ट द्वारा पहले जमानत याचिका खारिज किए जाने पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जहां से 9 फरवरी को पुनः हाईकोर्ट जाने का निर्देश मिला। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में दो नई जमानत याचिकाएं दायर कीं।

बार-बार गिरफ्तारी का आरोप
सौम्या चौरसिया की ओर से पेश वकील ने दलील दी कि केंद्र और राज्य की जांच एजेंसियां नई-नई FIR दर्ज कर उन्हें बार-बार गिरफ्तार कर रही हैं और अब तक छह बार हिरासत में लिया जा चुका है। इसे राजनीतिक साजिश बताया गया।

Advertisment

ED और राज्य शासन की मांग खारिज
सुनवाई के दौरान ED और राज्य शासन ने जवाब दाखिल करने के लिए 10 दिन का अतिरिक्त समय मांगा, जिसे अदालत ने नामंजूर कर दिया। साथ ही निर्देश दिया कि शपथपत्र के साथ जवाब 20 फरवरी से पहले प्रस्तुत किया जाए।

See also  C.G News : कानून के साथ मत खेलना! IPL से पहले रायपुर पुलिस सख्त, सट्टेबाजों को खुली चेतावनी

अब इस मामले की अगली सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं, जहां जमानत को लेकर महत्वपूर्ण न्यायिक फैसला सामने आ सकता है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!