Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING NEWS:संदिग्धों के खिलाफ पुलिस का सघन चेकिंग अभियान…

किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों की हो रही जांच

दुर्ग । दुर्ग जिले में शनिवार सुबह से शारदापारा क्षेत्र में पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान में 100 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस टीम ने किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों की गहन जांच की, जिसमें फिंगरप्रिंट लेना और दस्तावेजों का सत्यापन शामिल था।

इस अभियान की निगरानी भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी, छावनी सीएसपी हरीश पाटिल और छावनी थाना प्रभारी मोनिका पांडे ने की। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई राज्य शासन के निर्देश पर की जा रही है ताकि क्षेत्र में रह रहे प्रत्येक व्यक्ति की पहचान और सत्यता सुनिश्चित की जा सके।

See also  Audi Q3 Rivals BMW X1: भारतीय बाजार में नई ऑडी Q3 की एंट्री; बीएमडब्ल्यू X1 और मर्सिडीज GLA से होगा मुकाबला

सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि अब तक 25 से 30 लोगों के फिंगरप्रिंट लिए जा चुके हैं और उनके आधार कार्ड, परीक्षा परिणाम तथा अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। यदि किसी के दस्तावेजों में कोई गड़बड़ी पाई जाती है या उस पर संदेह होता है, तो संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की जाएगी।

गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को ध्यान में रखते हुए यह अभियान विशेष रूप से उन लोगों पर केंद्रित है जो पाकिस्तान या बांग्लादेश से भारत आए हैं। कुछ दिन पहले ही इसी तरह की चेकिंग में पुलिस ने चार से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया था।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!