Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ब्रेकिंग: “मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी” मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, कहा, छत्तीसगढ़ में कभी भी हो सकता है…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज़ हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर संकेत देते हुए कहा कि यह कभी भी हो सकता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बात करते हुए इस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट संकेत देते हुए कहा कि “मंत्रिमंडल का विस्तार कभी भी हो सकता है, इंतज़ार करिए।”

इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी और बढ़ गई है। राज्य में नई सरकार के गठन के बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाएं जताई जा रही थीं, लेकिन अब मुख्यमंत्री के सीधे बयान के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कैबिनेट विस्तार की घोषणाएं हो सकती हैं।

See also  कोरबा: 19 साल की युवती ने हार्पिक पीकर दी जान, प्रेमी के साथ भागकर लौटने के बाद की आत्महत्या...

सोशल मीडिया में एक लिस्ट भी लगातार वायरल हो रही है। अगर चर्चाओं की बात करें तो 10 अप्रैल को शपथ ग्रहण की बातें की जा रही है, हालांकि इस मामले में अभी औपचारिक तौर पर जानकारी आयी है। हालांकि अब ये जरूर तय हो गया है कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो जायेगा।

कई चेहरे दावेदार की कतार में

प्रदेश में बीजेपी सरकार के गठन के बाद कुछ ही मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी। शेष पद अभी खाली हैं, जिन्हें भरने को लेकर पार्टी के भीतर मंथन जारी है। कई वरिष्ठ नेता और नए चेहरों के नाम चर्चा में हैं। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद यह कयास और मजबूत हो गए हैं कि जल्द ही पार्टी नेतृत्व कुछ नए चेहरों को मंत्री पद की ज़िम्मेदारी सौंप सकता है।

Advertisment

राजनीतिक विश्लेषकों की नजरें टिकीं
राजनीतिक विश्लेषक इस बयान को आने वाले प्रशासनिक फैसलों की दिशा में बड़ा संकेत मान रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए नामों पर अंतिम मुहर लगाई जा सकती है।

See also  प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से योगेंद्र सिंह साहू का घर हो रहा रोशन, मिली राहत शून्य हुआ बिजली बिल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!