Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भाजपा नेता अखिलेश कोमल पाण्डेय ने प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय से किया सौजन्य भेंट…

जांजगीर-चांपा। पूर्व राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता अखिलेश कोमल पाण्डेय ने भाजपा प्रवेश के पश्चात प्रांत भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में 19 मार्च दिन बुधवार को रंगपंचमी के पावन पर्व के शुभसंयोग पर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय से शाल एवं श्रीफल अर्पित कर सौजन्य भेंट किया। इस अवसर पर नव भाजपा प्रवेशी युवा नेता आदर्श पाण्डेय भी उपस्थित रहे,इस आत्मीय भेंटवार्ता में अखिलेश कोमल पाण्डेय एवं आदर्श पाण्डेय ने प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय से संगठनात्मक कार्यों के अनुरूप कार्यकर्ता निर्माण और उनकी संगठन में भूमिका विषय पर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ ही भारतवर्ष के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केंद्रीय सरकार एवं छत्तीसगढ़ राज्य के विकासशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का अंत्योदय विचार के अनुरुप समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक प्रचारित कर समस्त जनमानस को अधिकाधिक लाभ दिलाने के लिए प्रयत्नशील रहने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के समस्त ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

See also  CG NEWS: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला केस: 59 आरोपी कोर्ट में पेश, जानिए क्या हुआ फैसला

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!