Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अश्लील फोटो वायरल करने वाले आरोपी को बिर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार….

अश्लील फोटो वायरल करने वाले आरोपी को बिर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। थाना बिर्रा क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने थाना बिर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बिर्रा कम्प्यूटर दुकान में काम करती है। जहॉ उसका परिचय राजेन्द्र मांझी से हुआ था। पीड़िता की शादी तय हो गई थी। इसी दौरान राजेन्द्र मांझी के द्वारा पीड़िता एवं उसके आपत्तिजनक फोटो को पीड़िता के मंगेतर को भेज दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 53/23 धारा 509 ख भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण का आरोपी घटना दिनांक से फरार था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। आरोपी राजेद्र मांझी को उसके घर आने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल बिर्रा पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी राजेन्द्र मांझी उम्र 24 वर्ष निवासी बसंतपुर को 02 जून 23 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में उनि अवनीश श्रीवास, आर. राजेश कौशिक एवं भूपेन्द्र कंवर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

See also  स्थानीय चुनाव: विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने की अपील...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!