Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

विधानसभा आम निर्वाचन 2023: नाम निर्देशन 21 अक्टूबर से प्रारंभ, आवश्यक तैयारियां करने दिए दिशा-निर्देश…

विधानसभा आम निर्वाचन 2023 –
 
नाम निर्देशन 21 अक्टूबर से प्रारंभ
 
आवश्यक तैयारियां करने दिए दिशा-निर्देश
 
        जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में अपर कलेक्टर एसपी वैद्य ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नाम निर्देशन संबंधी बैठक में सभी रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक तैयारियां करने संबंधित एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।
       बैठक में अपर कलेक्टर ने बताया कि जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33 अकलतरा, जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34 एवं पामगढ़ (अजा) 38 में नाम निर्देशन 21 अक्टूबर से किया जाएगा। जिसमें विधानसभा आम निर्वाचन 2023 कार्यक्रम के अनुसार शनिवार 21 अक्टूबर 2023 को अधिसूचना का प्रकाशन होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि सोमवार 30 अक्टूबर 2023 निर्धारित है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा मंगलवार 31 अक्टूबर 2023 को की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि गुरूवार 2 नवम्बर 2023 को किया जाएगा। इसके साथ ही चुनाव चिन्ह का आवंटन भी किया जाएगा। मतदान शुक्रवार 17 नवम्बर 2023 को तथा मतगणना रविवार 3 दिसम्बर 2023 को किया जाएगा।
       विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33-अकलतरा अंतर्गत नाम निर्देशन के लिए कलेक्टोरेट में न्यायालय अतिरिक्त कलेक्टर कक्ष क्रमांक 27 को नाम निर्देशन कक्ष बनाया गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34 जांजगीर-चांपा के लिए न्यायालय कलेक्टर कक्ष क्रमांक 01 में नाम निर्देशन कक्ष बनाया गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 38 पामगढ़ के लिए कलेक्टोरेट के स्थापना, लायसेंस शाखा कक्ष क्रमांक 11 में नाम निर्देशन कक्ष बनाया गया है। इस दौरान नाम निर्देशन हेतु सुरक्षा जमा राशि, मतदाता सूची अवलोकन, प्रतिलिपि प्रदाय संबंधी कार्यवाहन चालक कक्ष, कलेक्टोरेट परिसर जांजगीर में किया जाएगा। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मडावी, डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

See also  लापरवाही : 2 किलोमीटर सड़क पर 30 से ज्यादा स्पीड ब्रेकर... हादसे रोकने के बजाए अब ये ही साबित हो रहे जानलेवा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!