Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अचानक अस्पताल पहुंचे अमिताभ बच्चन! आखिर कैसी है महानायक की तबीयत? नानावटी हॉस्पिटल से आई बड़ी जानकारी

Amitabh Bachchan Hospitalized : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बी पिछले कुछ दिनों से मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें 16 मई को अस्पताल में एडमिट कराया गया था। जैसे ही यह खबर बाहर आई, सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चिंता का माहौल बन गया और लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन को नानावटी हॉस्पिटल के ए-विंग की तीसरी मंजिल पर रखा गया है। पत्रकार विक्की लालवानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर दावा किया कि उन्होंने खुद अस्पताल पहुंचकर इस जानकारी की पुष्टि की। उनके अनुसार, हॉस्पिटल अथॉरिटी ने अमिताभ के भर्ती होने की बात स्वीकार की है।हालांकि अस्पताल या बच्चन परिवार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

See also  एयर इंडिया संकट के बीच आगे आए एन. चंद्रशेखरन, संभाली एयलाइंस की कमान, कुछ ऐसा रहा सफर

अभिषेक बच्चन पहुंचे अस्पताल
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मंगलवार शाम अभिषेक बच्चन अपने पिता से मिलने नानावटी हॉस्पिटल पहुंचे थे। इसके बाद अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं। फैंस लगातार सोशल मीडिया पर हेल्थ अपडेट जानने की कोशिश कर रहे हैं।कई लोगों का कहना है कि यदि यह सिर्फ रूटीन चेकअप होता, तो इतनी गोपनीयता नहीं रखी जाती।

क्या ज्यादा गंभीर है मामला?
पत्रकार विक्की लालवानी ने अपने वीडियो में दावा किया कि अमिताभ बच्चन की हालत सामान्य से ज्यादा गंभीर हो सकती है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले इंटरव्यू के लिए समय मांगा गया था, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी का हवाला देकर मना कर दिया गया था।हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसे केवल रूटीन मेडिकल चेकअप बताया जा रहा है। ऐसे में उनकी सेहत को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

See also  75 वें गणतंत्र दिवस पर वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने रायगढ़ में फहराया तिरंगा...

25% लिवर पर जिंदगी जी रहे हैं अमिताभ
अमिताभ बच्चन पहले भी कई बार अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि उनका लगभग 75 प्रतिशत लिवर खराब हो चुका है और वह सिर्फ 25 प्रतिशत लिवर के सहारे जिंदगी जी रहे हैं।इसके बावजूद 83 साल की उम्र में भी वह लगातार फिल्मों, टीवी और विज्ञापनों में सक्रिय बने हुए हैं। यही वजह है कि फैंस उन्हें बॉलीवुड का असली महानायक मानते हैं।

Advertisment

सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
जैसे ही अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर लाखों फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना शुरू कर दी। कई यूजर्स ने लिखा कि बिग बी सिर्फ अभिनेता नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की प्रेरणा हैं।कुछ फैंस ने लिखा कि भारतीय सिनेमा अमिताभ बच्चन के बिना अधूरा है और वह जल्द स्वस्थ होकर फिर से स्क्रीन पर लौटें।

See also  नवपदस्थ जिला पंचायत सीईओ ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश...

कई बड़ी फिल्मों में कर रहे हैं काम
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन अभी भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वह ‘कल्कि 2898 एडी पार्ट 2’, ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट टू: देव’, ‘आंखें 2’ और कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘सेक्शन 84’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।उनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने इंडस्ट्री और दर्शकों दोनों की चिंता बढ़ा दी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!