Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अंबिकापुर : विदेशी क्रिकेट टूर्नामेंट के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

अंबिकापुर। उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी एक युवक को विदेश में क्रिकेट टूर्नामेंट खिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला करीब पांच वर्ष पुराना बताया जा रहा है, जबकि पीड़ित ने लगभग एक साल पहले अंबिकापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

नेपाल में हुई थी मुलाकात
जानकारी के अनुसार, हरदोई निवासी अजय कुमार वर्मा मार्च 2021 में नेपाल में आयोजित एक क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गया था। वहीं उसकी मुलाकात अंबिकापुर निवासी मृगांक कुमार सिन्हा से हुई। आरोपी ने खुद को क्रिकेट संगठन से जुड़ा बताते हुए अजय को देश-विदेश के टूर्नामेंट में खेलने का भरोसा दिलाया और संपर्क में बना रहा।

See also  Health Tips: अमरूद के पत्तों में छिपा है सेहत का खजाना...

रजिस्ट्रेशन और पासपोर्ट के नाम पर वसूली
नेपाल से लौटने के कुछ दिनों बाद आरोपी ने रजिस्ट्रेशन फीस, पासपोर्ट प्रक्रिया और टीम चयन के बहाने किश्तों में रकम लेना शुरू कर दिया। उसने फर्जी चयन पत्र और दस्तावेज भेजकर भरोसा बनाए रखा तथा अलग-अलग डिजिटल माध्यमों से लगातार पैसे मंगाता रहा। आरोपी यह भी कहता रहा कि विदेश दौरे के बाद पूरी राशि लौटा दी जाएगी।

15.38 लाख रुपये की ठगी उजागर
जून 2021 में आरोपी ने पीड़ित को छत्तीसगढ़ बुलाकर अतिरिक्त रकम भी जमा कराई। समय बीतने के बावजूद न कोई मैच हुआ और न विदेश दौरा, तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। तब तक वह कुल 15 लाख 38 हजार रुपये दे चुका था। इसके बाद उसने सरगुजा पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, जिस पर धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

See also  अवैध कबाड़ी संचालन करने वाले 02  आरोपियों के विरुद्ध जांजगीर पुलिस की कार्यवाही....

पूछताछ में कबूला अपराध
जांच में सामने आया कि आरोपी जिस क्रिकेट संस्था से जुड़ा होने का दावा कर रहा था, वह मान्यता प्राप्त ही नहीं थी। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!