Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

AIIMS Raipur facility: रायपुर AIIMS में बड़ी सुविधा: अब लैब टेस्ट के लिए पर्ची नहीं, सीधे होगा सैंपल कलेक्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने मरीजों की सुविधा के लिए लैब जांच प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है। अब OPD में डॉक्टर द्वारा लिखी गई जांच के लिए मरीजों को अलग से प्रिंटेड पर्ची लेकर लैब जाने की जरूरत नहीं होगी। डॉक्टर जैसे ही सिस्टम में टेस्ट रिक्वेस्ट दर्ज करेंगे, उसकी जानकारी सीधे लैब के सिस्टम तक पहुंच जाएगी।

नई व्यवस्था कैसे करेगी काम?

पहले मरीजों को डॉक्टर से जांच की पर्ची लेकर लैब पहुंचना पड़ता था। नई डिजिटल व्यवस्था में डॉक्टर ऑनलाइन टेस्ट रिक्वेस्ट भेजेंगे, जो तुरंत लैब सिस्टम में दिखाई देगी। इसके बाद मरीज सीधे डोम-1 फलेबोटोमी जोन पहुंचेंगे, जहां उनका पंजीकरण होगा और बारकोड जनरेट किया जाएगा। बारकोड के आधार पर ब्लड या अन्य जांचों के लिए सैंपल लिया जाएगा।

See also  Video : कोलकाता में कोहराम, चुनाव रणनीति बनाने वाली कंपनी IPAC के चीफ के घर ED की रेड, पहुंचीं CM ममता

मरीजों को क्या होंगे फायदे?

नई पेपरलेस व्यवस्था से मरीजों को कई महत्वपूर्ण लाभ मिलेंगे—

Advertisment
  •  प्रिंटेड पर्ची की आवश्यकता पूरी तरह समाप्त होगी।
  •  पर्ची खोने या खराब होने की परेशानी नहीं रहेगी।
  •  सैंपल कलेक्शन की प्रक्रिया अधिक सरल और व्यवस्थित होगी।
  •  जांच की पूरी प्रक्रिया पहले की तुलना में तेज होगी।
  •  डिजिटल सिस्टम से रिकॉर्ड अधिक सुरक्षित रहेगा।
  •  कागज की खपत कम होने से पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

अस्पताल प्रबंधन ने क्या कहा?

एम्स रायपुर के मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रोफेसर डॉ. डी.के. त्रिपाठी ने बताया कि पेपरलेस लैब व्यवस्था से प्रतिदिन आने वाले हजारों मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे अस्पताल की कार्यप्रणाली भी अधिक सुगम और प्रभावी होगी। उन्होंने कहा कि OPD में जिन मरीजों को लैब जांच की जरूरत होगी, वे अब बिना पर्ची के सीधे सैंपल कलेक्शन सेंटर पहुंचकर जांच की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

See also  वैभव सूर्यवंशी ने बताया धोनी का सबसे बड़ा सच, पैर छूकर प्रणाम करने के बाद जो कहा, वो सबको जानना चाहिए

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!