Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जनपद पंचायत नवागढ़ में कृषि स्थायी समिति की बैठक संपन्न,  किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

जांजगीर-नवागढ़। जनपद पंचायत नवागढ़ में कृषि स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता कृषि स्थायी समिति की सभापति भारती राकी सिंह ने की। इस दौरान समिति के सदस्य सुरेश कुमार कश्यप, रमेश साहू, दुर्गा पटेल, शांति सुखदेव टाइगर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसानों को खाद, बीज, बिजली आपूर्ति तथा कृषि संबंधी अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें।
कृषि विभाग द्वारा फसल उत्पादन बढ़ाने एवं किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। वहीं उद्यान विभाग ने फल एवं सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने संबंधी योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। पशुपालन विभाग द्वारा पशु स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण एवं पशुपालकों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की गई। मत्स्य विभाग ने मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की। विद्युत विभाग से ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति एवं कृषि पंपों के संचालन की स्थिति पर चर्चा की गई।
बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने विभागीय कार्यों में तेजी लाएं तथा किसानों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें। समिति ने कहा कि किसानों की सुविधा एवं कृषि विकास शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक के अंत में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई तथा किसानों के हित में समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया गया। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

See also  आंगनबाड़ियों का नियमित निरीक्षण करें अधिकारी : श्रीमती राजवाड़े, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की, प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने के दिए निर्देश...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!