Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शिवनाथ नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 347 ट्रैक्टर रेत जब्त

बेमेतराI जिले के शिवनाथ नदी में अवैध रेत खनन की शिकायत पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्यवाही करते हुए नदी के बाहर रोड साइड में 347 ट्रैक्टर रेत को जब्त किया गया है। यह रेत बिना वैध खनन अनुमति के जमा किया गया था।

मामले की जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि उक्त रेत ग्राम साल्हेभाठा ब्लॉक साजा निवासी उत्तम कुमार गुप्ता द्वारा लाया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत साजा अंतर्गत ग्राम पंचायत सालीभर्री (ख) के सरपंच व ग्राम सचिव की उपस्थिति में जब्त रेत को नीलाम किया गया।

See also  केन्द्र सरकार की अतिरिक्त सचिव पहुंची कांकेर: मावा मोदोल एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय का किया निरीक्षण

नीलामी में 2.5 एचपी ट्रैक्टर के मालिक राकेश पटेल पिता रामेश्वर सतीश यादव पिता शंभुलाल, बबलू साहू पिता श्री रामधन द्वारा कुल 02 लाख 85 हजार 250 रूपये में रेत को क्रय किया गया। खनिज विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई से यह संदेश स्पष्ट होता है कि जिले में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!