हत्या करने के नियत से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही…

हत्या करने के नियत से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही
जांजगीर-चांपा। हत्या करने के नियत से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने वाला आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रशीद खान 44 वर्ष, परमेश्वर राठौर उम्र 52 वर्ष दोनो निवासी कन्हाई बंद चौकी नैला के विरूद्ध धारा 307,34 भादवि के तहत कार्यवाही की गई।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी प्रकाश तिवारी निवासी सुरक्षा कर्मी जिला सहकारी बैंक जांजगीर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया की 01 सितंबर 23 को दोपहर लगभग 03.30 बजे आरोपी राशिद खान ओर परमेश्वर राठौर जिला सहकारी बैंक जांजगीर शाखा के अंदर परिसर में आकर गाली गुप्तार कर रहे थे जिसे प्राथी के द्वारा मना करने पर उन दोनो के द्वारा प्रार्थी से मारपीट किया और प्रार्थी को जान से मरने कि नियत से परमेशर राठौर ने शराब के कांच की बोतल से प्राण घातक हमला किया जिससे प्राथी के सिर में चोट लगकर खून निकलने लगा और जमीन मे गिर गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 593/23 धारा 307,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी रशिद खान उम्र 44 वर्ष एवं परमेश्वर राठौर 52 वर्ष निवासी कन्हाई बंद चौकी नैला थाना जांजगीर को 02 सितंबर 23 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर सहायक उपनिरीक्षक बलवंत धृतलहरे एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



