Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

चंद्रपुर विधानसभा के लगभग 300 युवा कांग्रेस में हुए शामिल, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव के कार्यों से प्रभावित होकर युवाओं ने किया पार्टी चयन…

चंद्रपुर विधानसभा के लगभग 300 युवा कांग्रेस में हुए शामिल…
 
चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव के कार्यों से प्रभावित होकर युवाओं ने किया पार्टी चयन…
 
सक्ति-मालखरौदा। छत्तीसगढ़ के चंद्रपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक रामकुमार यादव के द्वारा लगातार इन दिनों जन संपर्क किया जा रहा है वैसे तो विधायक जी जबसे विधायक बने है तब से लगातार जमीन से जुड़कर हर लोगो के सुख दुख में शामिल हो रहे है जहा लगातार क्षेत्रवासियो का समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में बता दे कि नवागांव के सरपंच भीषम देव भारती, सुनील चंद्रा, प्रेम सिंह नेताम के कुशल नेतृत्व में विधायक रामकुमार यादव के कार्यों से प्रभावित होकर चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 300 युवाओं ने 17 अक्टूबर को कांग्रेस का गमछा पहन कर कांग्रेस का दामन थामा है जहा आज के कांग्रेस प्रवेश करने  वाले युवा साथी क्षेत्र के सारसडोल, नवागांव, कलमी, पोता, आमनदुला, मोहतरा से सुरेश भारद्वाज एवं साथी, पिहरीद, सपोस, फलियामुंडा, गाडामोर, डभरा, मालखरौदा के युवागण मौजूद रहे जिन्होंने रामकुमार यादव को फिर से विधायक बनाने की बात कही है वही युवाओं ने आने वाले विधानसभा चुनाव में तन मन धन से वर्तमान विधायक रामकुमार यादव सहित कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए प्रयास करेंगे।
नेता वही जो सुख और दुख दोनों में हो शामिल – भीषम देव भारत
वही इस कड़ी में चंद्रपुर विधानसभा के वर्तमान में सक्रिय कुशल युवा नेता भीषम देव भारती ने कांग्रेस प्रवेश वाले कार्यक्रम में सभी को संबोधित करते हुए कहा है ये वही नेता रामकुमार यादव है जिन्होंने कोरोना काल जैसे विकट समय हर क्षेत्रवासियो के दरवाजे तक पहुंच उनको हर संभव मदद पहुंचाया है जो नेता आज ग्रामीणों को विभिन्न प्रलोभन देकर जनता को भटकाने का प्रयास कर रही वह जनता आज यह याद रखे की ये वही राजा महाराजा है जिन्होंने कोरोना काल में अपना दरवाजा बंद करके अपने घरों में घुस गए थे मगर हमारे जन जन के नेता विधायक रामकुमार यादव जी ने हर किसी की मदद हर विकट परिस्थितियों में किया है ऐसे नेता को हमे फिर से विधायक हमे बनाना है।

See also  रायपुर के प्राइवेट कंपनी की स्कीम में असिस्टेंट-प्रोफेसर फंसा,बिना बैंक गए मिला करोड़ों का लोन, 4 पार्टनरों ने मिलकर 140 को फंसाया…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!