Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

स्वास्थ्य और राजस्व मंत्री ने स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव को दी श्रद्धांजलि…

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने आज सुकमा पहुंचकर स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव को विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर गहरी संवेदना प्रगट की।

स्वर्गीय देव को श्रद्धांजलि देने राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय, रायपुर ग्रामीण के विधायक मोती लाल साहू और अजय जामवाल भी सुकमा पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित की और परिवारजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।

गौरतलब है कि स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव जगदलपुर के विधायक किरण देव के पिता हैं। विगत कुछ दिनों पूर्व उनका निधन हो गया था। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जगदलपुर के विधायक प्रतिनिधि सोयम मुक्का, धनीराम बारसे, हूंगा राम मरकाम सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

See also  हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा के नारो से गूंजा जांजगीर शहर, सामाजिक सद्भावना एवं एकता का संदेश देने स्वतंत्रता दौड़ का हुआ आयोजन, तिरंगा झंडा लेकर कलेक्टर, एसपी सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों गणमान्य नागरिक, युवा, स्कूली बच्चों ने लगाई दौड़...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!