Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, शिविर लगाकर हितग्राहियों को किया जा रहा लाभान्वित, योजनाओं की दी जा रही जानकारी…

जांजगीर-चांपा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं के प्रचार के लिए एलईडी वैन जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायतों तक में पहुंच रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्रामीण उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु विकसित भारत संकल्प शिविर का आयोजन किया गया।
      विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं का प्रचार वाहन आज जिले के जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मिसदा, गंगाजल (मुख्यालय मिसदा), तुलसी, जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत बेलटुकरी, खैजा, जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत मेकरी, मुड़पार च, जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत लखाली, लखुर्री, अकलतरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मधुवा, पिपरसत्ती में पहुंचा और अधिकारियों-कर्मचारियों ने नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभन्वित किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित हुए जिन्हें भारत को विकसित भारत बनाने के लिए संकल्प भी दिलाया गया।

See also  RAIPUR : अब कभी-भी हो सकता है नए मंत्रियों का एलान, तय कर लिए गए हैं नाम, सिर्फ घोषणा बाकी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!