Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

धान खरीदी कार्य में नहीं होनी चाहिए किसी भी प्रकार की लापरवाही – कलेक्टर, कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र राहौद का किया आकस्मिक निरीक्षण…

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने धान उपार्जन केन्द्र राहौद का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र में कांटा-बांट, नापतौल, बायोमेट्रिक डिवाईस का उपयोग, सीसीटीवी कैमरा, रखरखाव, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र में बारदाने की उपलब्धता, किसानों का आधार लिंकिंग, टोकन के आधार पर धान खरीदी का अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की सतत निरागनी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी-बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम पामगढ़ आर के तंबोली, जिला खाद्य अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  निर्वाण महोत्सव के दौरान मंच टूटा: 7 की मौत, 75 से ज्यादा घायल…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!