Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

एस.डी.पी.ए. संभागीय स्तरीय राजनांदगांव में जय भारत विद्यालय के छात्रो ने क्रिकेट में प्रथम व खो-खो में द्वितीय स्थान प्रप्त किया…

जांजगीर-चांपा। संभाग स्तरीय कीडा प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर विजयी रहे हरिराम गट्टानी मेमोरियल जय भारत इंग्लिश मिडियम स्कूल जांजगीर जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग) के छात्र एस.डी.पी.ए. संभागीय स्तरीय छत्तीसगढ़ 17 वर्षीय खेल समारोह 2023-24 (बालक-बालिका) नेहरू युवा खेल संगठन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में क्रिकेट में प्रथम पुरस्कार तथा खो-खो मे द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। इस खेल का आयोजन 25 नवंबर 2023 से 27 नवंबर 2023 तक शासकीय कमला देवी रथी स्नाकोत्तर कन्या महाविद्यालय राजनांदगाँव छत्तीसगढ़ मे आयोजित किया गया था। जिसमे हरिराम गट्टानी मेमोरियल जय भारत इंग्लिस मीडियम स्कूल जांजगीर जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग) के छात्र-छात्राओ ने सहभागिता दी जिसमें किकेट टीम के छात्र निम्नानुसार है- 1. खगेन्द्र खरे (11वी कॉमर्स), 2. प्रतीक सिंह राठौर (10वी), 3. आर्यन साहू (9वी) एवं खो-खो टीम के छात्र निम्नानुसार है-1. गजेन्द्र कश्यप (11वी कॉमर्स), प्रियांशु राकेश (11वी जीव विज्ञान) ने अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार कुलदीप एवं विद्यालय सहायक प्राचार्य मनोज कुमार पडा उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण एवं स्वस्थ शरीर के लिए व्यायाम के समान है।
विद्यालय संचालक अजय कुमार गट्टानी ने प्रतिभावान छात्रों को आर्शीवाद संदेश देते हुए कहा कि वह विद्यालय के साथ-साथ अपने माता-पिता, परिजनों का नाम रौशन करते रहे और आगामी दिवस में आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिताओं में उन्नत प्रदर्शन करते रहेंगें। विद्यालय का सदैव प्रयास रहा है शिक्षा के साथ खेलकूद भी अनिवार्य है इससे बच्चे मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वयं को तैयार करने में सक्षम हो पाते है।

See also  सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की बीएमओ ने की समीक्षा, संस्थागत प्रसव नही कराने पर रोका जायेगा वेतन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!