Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नबालिक बालक को मारपीट कर गाली गलोच करने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्यवाही…

नबालिक बालक को मारपीट कर गाली गलोच करने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्यवाही
 
जांजगीर-चांपा। नबालिक बालक को मारपीट कर गाली गलोच करने वाला 04 आरोपियों को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी प्रवीण पाटले उम्र 16 वर्ष जावलपुर 29 सितम्बर 2023 को अपने परिजनों के साथ थाना बलौदा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके गांव के कृष्णा रजक, राज यादव, राहुल रजक, एवं उसके अन्य साथियों के द्वारा एक राय होकर मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज देकर जान से मारने की धमकी देते हुए बलौदा उद्यान के सामने 29 सितम्बर 2023 को हाथ मुक्का, बेल्ट व लोहे के पाईप से मारपीट कर चोट पहुंचाया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 344/23 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं उसके परिजन के कथनानुसार प्रकरण में अन्य आरोपी सौरभ साव एवम उसके सभी मिलकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज कर मारपीट करना पाये जाने से *प्रकरण में धारा 147, 148, भादवि एवं अजा/अजजा अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1) (v) (क) जोड़ी गई है।
प्रकरण में आरोपी 01. कृष्ण कुमार रजक उम्र 25 वर्ष 02. राज यादव उम्र 19 वर्ष 03. राहुल रजक उम्र 20 वर्ष 04 सौरभ साव उम्र 20 वर्ष सा. जावलपुर को विधिवत् गिरफ्तार कर को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया एवं 02 विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही प्रदीप सोरी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जांजगीर थाना प्रभारी बलौदा उप निरी. मनोहर सिन्हा प्र.आर. गजाधर पाटनवार एम.आर. केदार साहू आर. संतोष रात्रे, हेमत श्याम राठौर अमन राजपूत युवराज सिंह रामभरोस कश्यप, प्रहलाद निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।

See also  अपोलो हॉस्पिटल के चार डॉक्टरों को राहत, FIR और चार्जशीट निरस्त...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!