Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जैजैपुर में स्वच्छता जन जागरूकता रैली का आयोजन, इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत निकल गया रैली…

जैजैपुर में स्वच्छता जन जागरूकता रैली का आयोजन
 
इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत निकल गया रैली
 
सक्ति-जैजैपुर। नगर पंचायत जैजैपुर में स्वच्छता लीग 2.0 अंतर्गत जैजैपुर जगुआर्स के द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष सोनसाय देवांगन के नेतृत्व में डड्राइंग, स्लोगन रैली का आयोजन किया गया। रैली में स्कूल की छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए जिन्होंने रैली के माध्यम से जैजैपुर के नागरिकों को श्रमदान कर नगर पंचायत को स्वच्छता एवं सुंदर रखने जागरूक किया। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे देश में 15 सितंबर से 2 अक्तूबर, 2023 तक ‘स्वच्छता ही सेवा’अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य शहरों से लेकर गाँवों में स्वच्छता हेतु जन-जागरूकता लाना है। इसी कड़ी में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 16 सितंबर को नगर पंचायत जैजैपुर में जगुआर्स कैप्टन सोनसाय देवांगन के नेतृत्व में स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों की उपस्थिति में स्वच्छता जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। स्वच्छता रैली नगर पंचायत भवन से प्रारंभ होकर जैजैपुर के मुख्य मार्ग में होते हुए विभिन्न चौक चौराहा से गुजरी। इस दौरान रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने नगर को स्वच्छ व सुंदर रखना लोगों से अपील कर नागरिकों को स्वच्छता के लिए शपथ दिलाई। रैली में शामिल नगर पंचायत अध्यक्ष, सीएमओ विष्णु प्रसाद गहरवार, श्याम सुंदर साहू, शशांक सिंह, स्वच्छता दीदी, स्वामी आत्मानंद, जीएससी, संस्कार एवं बॉयज स्कूल स्कूल के छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं नगर पंचायत के सभी कर्मचारी इस इंडियन स्वच्छता लीग में शामिल हुए जिन्होंने श्रमदान कर नगर पंचायत के चौक चौराहा को साफ किया। स्थानीय पाषर्दो व नागरिकों द्वारा इस इंडियन स्वच्छता लीग में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई गई।

See also  प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त, जनहित को देखते हुए काम पर लौटे पटवारी, हड़ताल खत्म कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने पहुंचे पटवारी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!