राज्यपाल के हाथों शिक्षक अनुराग का सम्मान, पीसीसी सचिव राघवेन्द्र पाण्डेय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
जांजगीर-चांपा। पं रामसरकार पाण्डेय हायर सेकेंडरी स्कूल कुटरा के व्याख्याता अनुराग तिवारी को महामहिम राज्यपाल के द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राघवेंद्र पाण्डेय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है, तथा उन्होंने कहा कि मेरे गृह ग्राम कुटरा में शिक्षा की अलग जगाने में पं रामसरकार पाण्डेय शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के नवाचारी और ऊर्जावान शिक्षक अनुराग तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान है। अध्यापन के प्रति उनकी लगन और मेहनत के लिए उन्हें राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन किया गया था। अनुराग तिवारी पिछले 48 घंटे से पल पल की जानकारी से मुझे अवगत करा रहे थे उनको महामहिम राज्यपाल द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाना हम सबके लिए गौरव की बात है। ग्रामवासियों और विद्यालय परिवार की ओर से मैं उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।