Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जांजगीर जिले में अपनी 8 सूत्रीय मांगो को लेकर निजी स्कूलों ने किया शिक्षक दिवस का बहिष्कार…

जांजगीर जिले में अपनी 8 सूत्रीय मांगो को लेकर निजी स्कूलों ने किया शिक्षक दिवस का बहिष्कार
 
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ प्रायवेट स्कूल मैनेजमेंट असोसिएशन रायपुर द्वारा प्रदेश व्यापी निजी स्कूल बंद के अहवान पर जांजगीर जिले के 95% निजी स्कूल शिक्षक दिवस का विरोध दर्ज करते हुए एक दिवसीय बंद रही एवं संचालको ने काली पट्टी लगाकर अपनी मांगो को रखा है। ज्ञातव्य हो की 03 सितंबर 2023 को प्रदेश में राज्य के सभी जिला अध्यक्षों एवं सचिवों की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष के साथ हुई बैठक में निजी स्कूलों ने अपनी मांगो को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया जिसकी पहली कड़ी में शिक्षक दिवस का विरोध कर स्कूल बंद रखा गया। दूसरी कड़ी 14 सितम्बर को जिला मुख्यालय में धरना प्रदशन कर ज्ञापन दिया जाना है। जांजगीर जिला निजी विद्यालय संघ के अध्यक्ष मनोज पाण्डेय एवं सचिव आलोक शुक्ला ने बताया की शासन द्वारा लगातार निजी स्कूलों की उपेक्षा की जा रही है। आरटीई में पढ़ने वाले गरीब बच्चों की प्रतिपूर्ति शासन द्वारा स्कूलों को प्रदान की जाती है जो की पिछले 12 वर्षो से नहीं बढाई गयी है। जबकि इन वर्षो में महंगाई कई गुना बढ़ चुकी है, इसमें भी पिछले चार वर्षो से स्कूलों को प्रदान की जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि स्कूलों को नहीं दी गयी है। जिसे तत्काल भुगतान किया जाये, सरस्वती साइकिल योजना का लाभ निजी स्कूल के बच्चों को भी दिया जाये आरटीई में पढ़ रहे गरीब बच्चों को ड्रेस आदि के लिए 2000/- दिया जाए। निजी स्कूल के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाए ऐसे ही अन्य मांगो को लेकर शिक्षक दिवस का विरोध कर स्कूल बंद रखी गयी है। जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय  ने बताया की जांजगीर जिले के पुरे 6 ब्लॉकों में लगभग 95% स्कूलों ने अपना स्कूल बंद कर शासन के समक्ष अपनी जायज मांगो का समर्थन संगठन को दिया है।

See also  लोकसभा क्षेत्र का एक-एक कार्यकर्ता स्वयं में प्रत्याशी - डॉ सरोज पांडेय, मंडलों में आमजन व कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा कमल खिलने वाला है...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!