छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
युवाओं में खास उत्साह, पीसीसी सचिव राघवेन्द्र पाण्डेय का जोरदार स्वागत, राज्य के नेताओं ने दुरभाष पर दी बधाई और शुभकामनाएं…

युवाओं में खास उत्साह,
पीसीसी सचिव राघवेन्द्र पाण्डेय का जोरदार स्वागत
राज्य के नेताओं ने दुरभाष पर दी बधाई और शुभकामनाएं
जांजगीर-चांपा। छात्र जीवन से राजनीति की ककहरा सीखे राघवेन्द्र पाण्डेय को पीसीसी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज की अनुशंसा पर जारी नई कार्यकारिणी में युवा नेता राघवेंद्र पाण्डेय को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिली है। जनसरोकार के मुद्दों पर आम लोगों के बीच रहने वाले युवा नेता राघवेन्द्र पाण्डेय ने पहली बार कांग्रेस संगठन में काम करने की ईच्छा जताई थी, उन्हें पीसीसी के सचिव पद की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उनके पीसीसी सचिव नियुक्त होने की सूचना से लोगों द्वारा उनको बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर रात तक चला। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आकाश तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने नेताजी चौक में बैंड बाजा और जोरदार आतिशबाजी कर जश्न मनाया तथा नवनियुक्त पीसीसी सचिव को फुल मालाओं से लादकर मुंह मीठा कराया। जिला कांग्रेस के पुर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने राघवेन्द्र पाण्डेय के निवास पहुंच कर उनका मुंह मिठा कराया और साल भेंट कर स्वागत किया गया। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से कांग्रेस उपाध्यक्ष डां परस शर्मा, रविन्द्र द्विवेदी, पप्पू खान नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष शर्मा, रिषी शर्मा, जिला महामंत्री शिशिर द्विवेदी, रिषीकेश उपाध्याय,चुन्नु थवाईत,आशुतोष शर्मा जिला युकांउपाध्यक्ष कॉल सिंह मरावी निरंजन गुप्ता श्रवण गोयल, डीएन सिंह, शशिकपूर उपाध्याय, संतोष भोपालपुरिया,राकेश मिश्रा, अजय गट्टानी नरेन्द्र गुप्ता, युगेन्द्र साण्डिल्य राकेश राठौर विनित राठोर शरीफ कुरैशी, प्रहलाद उपाध्याय शामिल थे।
कलेक्ट्रेट कालोनी में हुई आतिशबाजी

देर रात वे कलेक्ट्रेट कालोनी रविन्द्र द्विवेदी के निवास पहुंचे जहां युवा नेता शशांक द्विवेदी के नेतृत्व में युवाओं ने आतिशबाजी एवं फुलमाला पहना कर पीसीसी सचिव राघवेन्द्र पाण्डेय स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने अपने साथी पीसीसी सचिव गिरधारी यादव से भेंटकर उनको बधाई दिया।
दुरभाष पर मिली बधाई और शुभकामनाएं
विधानसभा सभा अध्यक्ष डां चरणदास महंत, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास, खनिज निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन भुमि विकास बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक,सीएम सलाहकार प्रदीप शर्मा, लोकसभा के पुर्व प्रत्यासी पीसी जायसी, बिलासपुर मंडी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने दुरभाष पर उन्हें बधाईयां और शुभकामनाएं दी।



