Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पीएम आवास को पूर्ण कराने हितग्राहियों के पास पहुंची जिला पंचायत सीईओ…

पीएम आवास को पूर्ण कराने हितग्राहियों के पास पहुंची जिला पंचायत सीईओ

पिपरदा, खपरीडीह, पोडीशंकर, सोनाईडीह में पीएम आवास निर्माण का लिया जायजा

आवास पूर्ण कराने तकनीकी सहायक दे रहे हितग्राहियों के घर-घर दस्तक

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ डॉ ज्योति पटेल के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के मकानों को बनाए जाने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को जिपं सीईओ ने बम्हनीडीह में पिपरदा, खपरीडीह, पोडीशंकर, सोनाईडीह के पीएम आवास निर्माण का जायजा लिया और हितग्राहियों से चर्चा करते हुए आवास को जल्द से जल्द पूर्ण कराने कहा। इसके साथ ही उन्होंने मतदान केन्द्र का निरीक्षण भी किया।
जिला पंचायत सीईओ ने पोडीशंकर में चौपाल लगाकर पीएम आवास योजना के हितग्राहियों से चर्चा की। उन्होंने हितग्राहियों से कहा कि आवास निर्माण को लेकरी किश्त की राशि खाते में आते ही कार्य शुरू कराना जरूरी है, जिससे अगली किश्त आने में देर नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत गांव में बनाए जा रहे आवास को पूर्ण कराने की जिम्मेदारी सभी की है, इसलिए मिलकर आवास को पूर्ण कराना चाहिए। उन्होंने आवास हितग्राहियों से कहा कि आपको अगर कहीं पर कोई दिक्कत राशि या आवास बनाने को लेकर आती है तो उसका समाधान किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान अप्रारंभ कार्यो को शुरू करने और अधूरे आवासों को पूर्ण करने के निर्देश पीएम आवास योजना ब्लॉक कार्डिनेटर, तकनीकी सहायक मनरेगा तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक एवं सचिव को दिये। उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ को नियमित मॉनीटरिंग करते हुए समय सीमा में आवास को पूर्ण कराने कहा। हितग्राहियों से कहा कि आवास निर्माण होने से आपको रहने में सुविधा होगी। इस दौरान उन्होंने आवास को लेकर मिलने वाली किश्तों एवं मनरेगा से मिलने वाली मजदूरी की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने पिपरदा, खपरीडीह, सोनाईडीह, ग्राम पंचायत में बन रहे पीएम आवास का निरीक्षण एवं हितग्राहियों से जानकारी ली। जिपं सीईओ ने पिपरदा मतदान केन्द्र का निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुबेर उरेती मौजूद रहे।

See also  डॉ अलंग ने लिया उद्यानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति का चार्ज, हटाये गये डॉ राम शंकर कुरील, राजभवन से जारी हुआ आदेश...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!