Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नौकरी लगाने के नाम से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नवागढ पुलिस की कार्यवाही…

नौकरी लगाने के नाम से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नवागढ पुलिस की कार्यवाही
 
जांजगीर-चांपा। प्रार्थी संतोष कश्यप निवासी खिसोरा द्वारा 19 अगस्त 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2014 में आरोपी पुनीराम कश्यप निवासी अमोरा द्वारा प्रार्थी के पुत्र मनबोध कश्यप एवं गजानंद कश्यप को भारतीय स्टेट बैक में चपरासी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता में नौकरी लगाने के नाम पर 03 लाख रूपए लिया था, और आज दिनांक तक नौकरी नही लगाया है पैसा को मांगने पर नही दे रहा है। जिसकी सूचना पर आरोपी के विरूद्ध थाना नवागढ में अपराध क्रमांक 235/2023 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी पुनी राम कश्यप निवासी अमोरा को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किये जाने से विधिवत् 19 अगस्त 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक तुलसिंह पट्टावी थाना प्रभारी नवागढ एवं थाना नवागढ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  कौशल्या धाम चंदखुरी में 22 जनवरी को होगा भव्य रामोत्सव का आयोजन, अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे भक्तिमय प्रस्तुति...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!