Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Politics: ‘कांग्रेस पहले अपने गिरेबान में झांके’, नितिन नबीन पर बयानबाजी पर मंत्री रामविचार नेताम का पलटवार

रायपुर। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के राजनीतिक घटनाक्रम के बीच, छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने शनिवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस पर तीखा जुबानी हमला बोला है। कांग्रेस द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के छत्तीसगढ़ आगमन पर की गई टिप्पणी का कड़ा जवाब देते हुए मंत्री नेताम ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे गरिमामय पद के बारे में ऐसी हल्की टिप्पणी पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में घिरी कांग्रेस को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। कांग्रेस ने राजनीति की तमाम मर्यादाएं तार-तार कर दी हैं और समय आने पर प्रदेश की जनता उन्हें इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

See also  ग्लोबल मंच पर छाई Royal Enfield! PM मोदी और नेतन्याहू के साथ दिखी Goan Classic 350

मंत्री रामविचार नेताम ने 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की तैयारियों और पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के दौरे की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस उपलक्ष्य में 11 से 18 नवंबर तक सप्ताहभर प्रदेशभर में विभिन्न सांस्कृतिक व शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 नवंबर को रायगढ़ जिले में होने वाले मुख्य समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू शामिल होंगे। कार्यक्रम में जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक व्यंजनों, कलाकृतियों और छात्र-छात्राओं की सहभागिता पर आधारित कई भव्य आयोजन होंगे।

See also  PM Kisan Yojana 19th Installment : 24 फरवरी को आएगी पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त! लेकिन इन किसानों के खाते में नहीं आएगा पैसा, जानें कारण…

पटवारी हड़ताल और धान खरीदी पर सरकार का रुख

कांग्रेस द्वारा सरकार पर पटवारियों का आंदोलन जानबूझकर खत्म न कराने और धान खरीदी से बचने के लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए मंत्री नेताम ने कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह मुद्दाविहीन हो चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार आंदोलनरत पटवारियों के लगातार संपर्क में है और उनसे अपील की जा रही है कि वे किसानों के व्यापक हित को देखते हुए हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटें, उनकी जायज मांगों पर सहानभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि धान खरीदी की पारदर्शी और सुगम व्यवस्था के लिए सरकार ने 360 नए उपार्जन केंद्र बढ़ाए हैं ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी तरह की असुविधा न हो। वहीं, दिल्ली नहीं जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जारी कारण बताओ नोटिस के सवाल पर तंज कसते हुए नेताम ने कहा कि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है, लेकिन जिस तरह से वहां अनुशासन खत्म हो चुका है, एक दिन पूरी पार्टी ही खाली हो जाएगी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!