Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Bilaspur Crime News: बिलासपुर में FIR का हाई-वोल्टेज मामला, पति पर दुष्कर्म-लूट के आरोप; 9 थानेदारों पर एक्शन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाने से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसकी कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। सावधान इंडिया या क्राइम शो की तर्ज पर रची गई इस स्क्रिप्ट के तहत एक महिला की शिकायत पर मिनटों के भीतर एफआईआर दर्ज कर ली गई। इस पूरी जल्दबाजी और मनमाने तरीके से की गई कार्रवाई का नतीजा यह हुआ कि त्योहारी सीजन से ठीक पहले पुलिस महकमे में भारी भूचाल आ गया और एसएसपी की सख्त कार्रवाई की गाज न केवल सिरगिट्टी थानेदार बल्कि जिले के 9 थानों के प्रभारियों पर गिर गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक महिला पिछले दो वर्षों से अपने पति से अलग मायके में रह रही थी और दोनों के बीच फैमिली कोर्ट में तलाक का मामला विचाराधीन है, जिसका फैसला जल्द आने वाला था। आरोप है कि महिला ने किसी बहाने से अपने पति को घर बुलाया। पति के वहां पहुंचते ही बंद कमरे में क्या कुछ हुआ, इसकी भनक कुछ ही घंटों में बाहर आ गई। इसके तुरंत बाद महिला सीधे सिरगिट्टी थाने पहुंच गई और पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। थाने में पदस्थ प्रशिक्षु एसआई ने बिना किसी उचित और गहन जांच के फौरन ही दुष्कर्म और लूट का मामला दर्ज कर लिया।

See also  अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता: पंचकूला में छत्तीसगढ़ ने लहराया परचम, वन मंत्री अकबर ने विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत...

चूंकि थानेदार को इस पूरी पटकथा की भनक तक नहीं लग पाई थी और मातहतों पर नियंत्रण कमजोर होने का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा, इसलिए मामला तूल पकड़ गया। जब इसकी भनक बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह तक पहुंची, तो उन्होंने इसे बेहद गंभीरता से लिया। एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से सिरगिट्टी टीआई वाईपी सिंह को थाने से हटाकर विशेष शाखा (स्पेशल ब्रांच) भेज दिया और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच का जिम्मा सीएसपी परमेश्वर तिलकवार को सौंप दिया। इसके साथ ही, इस तरह की अनुशासनहीनता और आपाधापी में बिना जांच के मामले दर्ज करने के साइड इफेक्ट के रूप में दीपावली के ठीक पहले 9 थानों के थानेदारों को लाइन अटैच कर दिया गया।

See also  रायपुर रेल मंडल के बड़े अधिकारी के खिलाफ CID में दर्ज हुई फिर

पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि यदि जरा सी भी देर होती तो शायद यह पूरी स्क्रिप्ट धरी की धरी रह जाती, इसीलिए इतनी हड़बड़ी में एफआईआर दर्ज की गई थी। फिलहाल सीएसपी इस पूरे मामले की हर पहलू से गहराई से जांच कर रहे हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बंद कमरे के खेल के पीछे असल हकीकत क्या थी और किन दबावों के तहत इतनी तेजी से कार्रवाई की गई।

इस बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के बाद से पूरे बिलासपुर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नियमों को ताक पर रखकर इस तरह की जल्दबाजी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!