Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मड़वा संयंत्र ने एक दिन में सर्वाधिक विद्युत उत्पादन का बनाया रिकार्ड, 100.96 प्रतिशत पीएलएफ के साथ 8 अक्टूबर को बना नया कीर्तिमान

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र (एबीवीटीपीएस) मड़वा ने विद्युत उत्पादन की नई ऊंचाइयों को छू लिया है। विद्युत संयंत्र ने 8 अक्टूबर 2026 को 100.96 प्रतिशत पीएलएफ. के साथ 12.230 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान बनाया है। इससे पहले वर्ष 2018 में 12 जनवरी को 100.94 प्रतिशत पीएलएफ.के साथ 24.226 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान बनाया था।

इस उपलब्धि पर प्रबंध निदेशक एसके. कटियार ने मुख्य अभियंता रजनीश जांगड़े समेत अभियंताओं एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके अथक प्रयासों की सराहना की है। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र (एबीवीटीपीएस) मड़वा में प्रदेश सरकार की 500-500 मेगावाॅट की दो आधुनिक विद्युत इकाइयां संचालित हैं। इस अवसर पर मुख्य अभियंता रजनीश जांगड़े ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मड़वा विद्युत संयंत्र के नाम पिछले तीन वर्षों में कई कीर्तिमान दर्ज है। मड़वा की 500 मेगावाॅट की इकाई क्रमांक-दो ने फरवरी 2024 में एक दिवस में 102.74 प्रतिशत पीएलएफ के साथ सर्वाधिक 12.328 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया। इसी इकाई ने 31 दिसंबर 2024 को 248 दिन निरंतर विद्युत उत्पादन का रिकार्ड कायम किया है। जबकि विद्युत संयंत्र ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 84.11 प्रतिशत पीएलएफ. के साथ 7388.541 मिलियन यूनिट सर्वाधिक वार्षिक विद्युत उत्पादन का रिकार्ड बनाया है। मुख्य अभियंता श्री रजनीश जांगड़े ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में इकाई क्रमांक-एक ने भी 29 नवंबर 2023 को 178 दिन तक निरंतर विद्युत उत्पादन का रिकार्ड बनाया है।

See also  कांग्रेस का घोषणा पत्र देश की संस्कृति एवं परंपराओं पर कुठाराघात - ओ पी चौधरी...

इसके अलावा चालू वित्तीय वर्ष 2026-2027 के माह अक्टूबर में वर्ष 2018 माह जनवरी के मुकाबले विद्युत संयंत्र की दैनिक आॅक्जलरी विद्युत खपत में 0.39 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि विद्युत संयंत्र ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 16 फरवरी 2024 को 44 दिन पहले ही 6429.74 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर अपने ही पुराने रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया था।

मुख्य अभियंता रजनीश जांगड़े ने इस सफलता का श्रेय प्रबंध निदेशक एसके.कटियार, कार्यपालक निदेशक (संचा. संधा.) सीएल नेताम समेत मुख्यालय रायपुर के मार्गदर्शन और मड़वा के अभियंताओं व कर्मचारियों की मेहनत को दिया है। श्री जांगड़े कहते हैं कि इसी उत्साह एवं विश्वास के साथ पाॅवर कंपनी की प्रगति के लिए उनकी टीम निरंतर प्रयासरत रहेगी। उन्होंने कहा कि यह संयुक्त व सतत प्रयास का ही नतीजा है कि विद्युत संयंत्र निर्बाध गति से निरंतर विद्युत उत्पादन कर रहा है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!