Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दंतेवाड़ा में भाजपा से 300 युवाओं ने थामा दामन, प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा की मौजूदगी में हुआ सदस्यता कार्यक्रम

दंतेवाड़ा – बचेली: दंतेवाड़ा: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा  की उपस्थिति में आज दंतेवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत धुरली में भव्य सदस्यता एवं युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लगभग 300 युवाओं ने भाजपा का दामन थामा।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुई। प्रदेश अध्यक्ष जी के मंच पर पहुंचते ही युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। उन्होंने सभी नए सदस्यों को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम छू रहा है। दंतेवाड़ा के युवा अब बदलाव के वाहक बन रहे हैं। आप सभी की ऊर्जा और समर्पण से संगठन और मजबूत होगा। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।”

See also  जिले में है उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता किसान भाई भ्रामक खबरों से रहे दूर

उन्होंने युवाओं से सीधे चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक परिवार है और हर कार्यकर्ता इस परिवार की रीढ़ है।

कार्यक्रम में विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मूडामी,नविन विश्वकर्मा, अभिमन्यु सोनी, रामु नेताम,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम,ओजस्वी मंडावी, सत्यजीत चौहान,कुणाल ठाकुर,पियूष सिंह,लोकेश साहू,अनु ठेठवार,कीर्ति पाढि,विकास दुआ, वीरेश मिश्रा, भावना परघानिया, विनय राजू,कामों कुंजाम, निखिल नाग,राम प्रसाद मौर्य, सत्यम झा प्रदेश भाजपा एवं मोर्चा के समस्त जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों और जयकारों से माहौल गूंजता रहा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!