Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur GST News : स्टेट GST की बड़ी कार्रवाई: 10 करोड़ रुपये की कथित टैक्स चोरी में स्टील कारोबारी गिरफ्तार

दुर्ग। राज्य कर (स्टेट GST) विभाग ने टैक्स चोरी के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए स्टील कारोबारी विजय यादव को गिरफ्तार किया है। कारोबारी पर करीब 10 करोड़ रुपये की कथित टैक्स चोरी का आरोप है। फिलहाल उससे रायपुर स्थित स्टेट GST मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, विजय यादव आयरन और स्टील स्क्रैप के कारोबार से जुड़ा है। उसका कारोबार रायपुर, दुर्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में फैला हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक, स्टेट GST विभाग को लंबे समय से कारोबारी द्वारा बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी किए जाने की सूचना मिल रही थी। प्रारंभिक जांच और पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद विभाग की टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए उतई क्षेत्र से विजय यादव को गिरफ्तार किया।

See also  छत्तीसगढ़ के 35 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी पुलिस वीरता, विशिष्ट सेवा एवं सराहनीय सेवा पदक से विभूषित, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृह मंत्री एवं पुलिस महानिदेशक ने सभी को दी शुभकामनाएं...

अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान टैक्स चोरी के नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है। फिलहाल विभाग पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहा है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!