Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आयुष नर्सिंग होम में झोलाछाप डॉक्टर इलाज के नाम पर कर रहा मरीजों की जान से खिलवाड़,  विकासखंड चिकित्सा अधिकारी की लग रही मिली भगत

जांजगीर-बिर्रा। विकासखंड बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा के भाँठापारा हसौद रोड में स्थित आयुष नर्सिंग होम में झोलाछाप डॉक्टर लक्ष्मण पटेल इलाज के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। आयुष नर्सिंग होम बिर्रा में कई पढ़े लिखे डॉक्टरों का नाम लिखकर झोलाछाप डॉक्टर लक्ष्मण पटेल और उनके चेलों के द्वारा कई प्रकार के गंभीर से गंभीर बीमारियों का लगातार इलाज के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।

गौरतलब है कि जांजगीर चांपा जिला के विकासखंड बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा के भाँठापारा हसौद रोड में स्थित आयुष नर्सिंग होम में झोलाछाप डॉक्टर लक्ष्मण पटेल इलाज के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ लगातार 24 घंटे कर रहा है। आयुष नर्सिंग मेडिकल स्टोर बिर्रा के द्वारा सर्दी खांसी और बुखार आने पर मरीज को बिना पर्ची के बेधड़क दवाई दिया जा रहा है। आयुष नर्सिंग होम बिर्रा में कई पढ़े लिखे डॉक्टरों का नाम लिखने से मरीज और उनके परिजनों के समझ में नहीं आता है कि इलाज करने वाले इन सभी में से असली डॉक्टर कौन है।

See also  जांजगीर एनसीसी कैडेटों ने किया फायरिंग अभ्यास, कर्नल सेंथिल ने बढ़ाया उत्साह

क्योंकि झोलाछाप डॉक्टर लक्ष्मण पटेल और उनके चेलों के द्वारा कई प्रकार के गंभीर से गंभीर बीमारियों का लगातार इलाज के नाम पर मरीजों मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। आयुष नर्सिंग होम एवं मेडिकल स्टोर बिर्रा में कई डॉक्टरों का नाम लिखकर पढ़े-लिखे डॉक्टरों की आड़ में झोलाछाप डॉक्टर लक्ष्मण पटेल और उनके चार-पांच लड़कों के द्वारा इलाज किया जा रहा है। आयुष नर्सिंग होम बिर्रा में इलाज के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।

उक्त झोलाछाप डॉक्टर लक्ष्मण पटेल के आयुष मेडिकल स्टोर्स बिर्रा को 1 साल पहले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा जब लगातार अपने मेडिकल स्टोर्स की आड़ में मेडिकल स्टोर के अंदर तरफ इलाज किया जा रहा था तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अचानक निरीक्षण में पहुंचकर सील बंद कर दिया था । क्योंकि तब झोलाछाप डॉक्टर लक्ष्मण पटेल के पास इलाज करने के नाम पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका था। अब लेकिन मजेदार बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से झोला छाप डॉक्टर लक्ष्मण पटेल के द्वारा सांठ गांठ करके फर्जी पंजीयन करा कर आयुष नर्सिंग होम नाम दे करके झोलाछाप डॉक्टर लक्ष्मण पटेल और उनके चार-पांच लड़कों के द्वारा बेधड़क होकर गंभीर से गंभीर बीमारियों का भी मरीज को भर्ती करके बोतल चढ़ाकर, इंजेक्शन लगाकर लगातार दिन और रात इलाज के नाम पर मरीजों की जान से सिर्फ और सिर्फ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग जांजगीर चांपा जिला के उच्च अधिकारी जानबूझकर हाथ पे हाथ धरे कुर्सी में बैठकर कार्यालय की शोभा बढ़ा रहे हैं। जानबूझकर अनजान बने बैठे हैं। हमेशा झोलाछाप डॉक्टर लक्ष्मण पटेल के द्वारा मरीज का सही इलाज नहीं होने पर आधी रात को बिलासपुर रेफर कर दिया जाता है। दिन हो या रात हो इलाज करते-करते स्थिति बिगड़ने पर जांजगीर या बिलासपुर रेफर कर दिया जाता है। ग्रामीणों ने उक्त झोलाछाप डॉक्टर लक्ष्मण पटेल के खिलाफ जांच करा कर पंजीयन निरस्त करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग किए हैं।

See also  जिम शुरू करके ब्रेक लेना सही या गलत? एक्सपर्ट से समझिए पूरा माजरा

बहरहाल कारण चाहे जो भी हो लेकिन आयुष नर्सिंग होम बिर्रा में झोलाछाप डॉक्टर लक्ष्मण पटेल के द्वारा अंचल के बड़े डॉक्टर का नाम लिखकर उनकी आड़ में लगातार इलाज के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। यह बात मरीज के परिजनों और ग्रामीणों के बीच में कई तरह की चर्चाएं हो रही है।

Advertisment

एमबीबीएस डॉक्टर का आना-जाना लगा रहता है। बाकी मरीजों का इलाज लगातार कर रहे हैं।
झोलाछाप डॉक्टर लक्ष्मण पटेल
संचालक
आयुष नर्सिंग एवं मेडिकल स्टोर
बिर्रा

 

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!