Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह को उत्कृष्ट विधायक का मिला सम्मान

जांजगीर-अकलतरा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रेक्षागृह में हुए सम्मान समारोह में अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह को छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट विधायक सम्मान से नवाजा गया। राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा ने यह सम्मान प्रदान किया। राज्यपाल ने पहली बार विधायक बने राघवेंद्र कुमार सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल जनप्रतिनिधित्व की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उनके प्रदर्शन को पहली ही पारी में अतिम गेंद पर छक्का मारने जैसा बताया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंह की विधानसभा में जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की सराहना की और कहा कि उनकी सक्रियता सदन की गरिमा को सशक्त बनाती है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदासमहंत ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। विधायक सिंह ने कहा कि यह अकलतरा विस क्षेत्र की जनता एवं प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है।

See also  CBSE 12th Result 2025: सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम जारी, 88.39 प्रतिशत छात्र पास, यहां चेक करें रिजल्ट

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!