Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News : कारोबारी ने पत्नी और बच्चों को जहर दिया, फिर खुद फांसी पर झूला

रायपुर, 18 जुलाई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर में एक बैटरी कारोबारी ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों को जहर देकर मार डाला और इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

बंद घर से आ रही थी बदबू, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो उड़ गए होश
पुलिस के अनुसार, संजय नगर निवासी सय्यद शाहिद उर्फ सज्जू (45) पिछले करीब आठ महीने से किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहा था। उसके साथ पत्नी राबिया, बेटा इरशाद अली (19) तथा बेटियां शाहिदा (17) और इरशाबा बेगम (16) रहती थीं।

See also  गोपालपुर गौठान से बदल गई गंगा मैया समूह की महिलाओं की किस्मत... जैविक खाद, सोनाली मुर्गी पालन, मछली पालन, सब्जी उत्पादन से कमा रही मुनाफा... गांव के पशुपालकों को गोबर भेजकर मिल रहा आर्थिक लाभ...

गुरुवार शाम के बाद से परिवार का कोई सदस्य दिखाई नहीं दिया। शुक्रवार को पूरे दिन घर का दरवाजा बंद रहा। रात में पड़ोसियों को घर के अंदर से तेज दुर्गंध आने लगी। कई बार आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना दी गई।

किचन में फंदे से लटका मिला कारोबारी, कमरे में पड़े थे पत्नी और बच्चों के शव
टिकरापारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देखकर पुलिसकर्मी भी स्तब्ध रह गए। शाहिद का शव किचन में फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी, बेटा और दोनों बेटियों के शव कमरे में जमीन पर पड़े थे। शुरुआती जांच में सभी मृतकों के मुंह से झाग निकलता मिला।

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया और पांचों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी एकत्र किए हैं।

Advertisment

खाने में जहर मिलाने की आशंका
प्रारंभिक जांच में पुलिस को कमरे से खाने-पीने का सामान और एक कीटनाशक का डिब्बा मिला है। इसी आधार पर आशंका जताई जा रही है कि शाहिद ने पहले परिवार के सदस्यों को खाने में जहर मिलाकर खिलाया और बाद में खुद फांसी लगा ली।

See also  CG NEWS : शराब के लिए पैसे नहीं देने पर चाकूबाजी स्कूटी सवार 2 युवक ने बुजुर्ग पर किया चाकू से वार…

हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

बिहार का रहने वाला था परिवार
पुलिस के मुताबिक, मृतक शाहिद मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। उसका भाई जहीर अली रायपुर के कुकरीपारा इलाके में रहता है। उसी ने सभी शवों की पहचान की। पुलिस मकान मालिक सय्यद उमेर अली से भी पूछताछ कर रही है।

बेटियों के नहीं दिखने पर हुआ शक
स्थानीय लोगों के अनुसार, शाहिद की दोनों बेटियां अक्सर मकान की पहली मंजिल पर रहने वाले दूसरे किरायेदारों के यहां आती-जाती थीं। गुरुवार रात के बाद जब वे दिखाई नहीं दीं और शुक्रवार को भी पूरे दिन घर बंद रहा, तब पड़ोसियों को संदेह हुआ। बदबू आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इस दर्दनाक घटना का खुलासा हुआ।

See also  डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन...

पुलिस कर रही हर पहलू से जांच
पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। आर्थिक, पारिवारिक और अन्य संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और घटनाक्रम की पुष्टि हो सकेगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!