Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Chhattisgarh Weather Update: दक्षिण छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अलर्ट, अगले एक सप्ताह तक बरसेंगे बादल

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले 10 दिनों से कमजोर पड़ा मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। 30 जून तक मानसून ने पूरे राज्य को कवर कर लिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

आज (2 जुलाई) दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। साथ ही गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक 100 मिमी (10 सेमी) बारिश छोटेडोंगर में रिकॉर्ड की गई।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश एवं स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की पहल से स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रतिनिधि मंडल की तीन सूत्रीय मांगो पर विस्तृत चर्चा, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने दी हड़ताल तत्काल वापस लेने की सहमति...

हालांकि, मानसून की शुरुआत धीमी रहने के कारण अब तक राज्य में सामान्य से करीब 60 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 जून तक प्रदेश में सामान्य रूप से 188 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 66.2 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 121.8 मिमी कम है।फिलहाल राहत की बात यह है कि मानसून के पूरे प्रदेश में सक्रिय होने के बाद आने वाले दिनों में इस बारिश की कमी काफी हद तक पूरी होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है। शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!