Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

उधार की सिगरेट का पैसा मांगना पड़ा भारी, घर में घुसकर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, वीडियो डिलीट नहीं करने पर दी जान से मारने की धमकी, पामगढ़ पुलिस ने सभी आरोपियों को भेजा जेल

जांजगीर-पामगढ़। उधार में ली गई सिगरेट और राजश्री का पैसा मांगना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। पैसे मांगने से नाराज युवकों ने पहले दुकान में गाली-गलौज की, फिर कुछ घंटों बाद अपने साथियों के साथ पाइप और डंडे लेकर पहुंचे तथा घर में घुसकर मारपीट की। घटना का वीडियो बनाने से नाराज आरोपियों ने वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम भैंसो निवासी मुकेश लहरे ने थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 जून 2026 की सुबह करीब 7 बजे चंडीपारा निवासी आकाश जायसवाल उर्फ आगा अपने कुछ साथियों के साथ उसकी दुकान पर आया। उसने पांच पैकेट सिगरेट और दस नग राजश्री लिया, लेकिन भुगतान नहीं किया। जब दुकानदार ने पैसे मांगे तो आरोपी और उसके साथी भड़क गए तथा अश्लील गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ता देख मुकेश ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

See also   200 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले 02 आरोपी को किया गिरफ्तार,  विशेष टीम की कार्यवाही...

वीडियो बनाने से बौखलाए आरोपी

प्रार्थी के अनुसार घटना के बाद आरोपी दो घंटे में वापस आने की बात कहकर वहां से चले गए। सुबह करीब 9 बजे आकाश जायसवाल अपने साथ विकास उर्फ मुक्कु यादव, विशाल मरकाम उर्फ रिंकू सिदार तथा अन्य साथियों को लेकर दोबारा दुकान पहुंचा। इस दौरान उनके हाथों में डंडे और प्लास्टिक पाइप थे। आरोपियों ने दुकान पहुंचते ही वीडियो डिलीट करने की मांग की और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। खुद को बचाने के लिए मुकेश घर के अंदर भागा, लेकिन आरोपी उसके पीछे-पीछे घर में घुस गए। वहां भी उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और वीडियो डिलीट नहीं करने पर जान से खत्म करने की धमकी दी।

See also  बच्ची में आई जान, झुलस गई थी IED ब्लास्ट में...

पुलिस ने पांचों आरोपियों को दबोचा

Advertisment

घटना की शिकायत मिलने के बाद थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 247/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन कुमार सारथी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। 20 जून को पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

See also  ब्रेकिंग: “मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी” मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, कहा, छत्तीसगढ़ में कभी भी हो सकता है…

मामले में गिरफ्तार आरोपी

1. आकाश जायसवाल उर्फ आगा (28), चंडीपारा, पामगढ़
2. विकास यादव उर्फ मुक्कु (21), नूतन चौक सरकंडा, हाल निवास शिवरीनारायण
3. विशाल मरकाम उर्फ रिंकू सिदार (26), चंडीपारा, पामगढ़
4. सूरज कश्यप उर्फ गोलू (23), चंडीपारा, पामगढ़
5. संजय कश्यप (26), चंडीपारा, पामगढ़

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!