Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात, विगत वर्षों की उपलब्धियों का प्रतिवेदन किया मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत…

मुख्यमंत्री से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात

विगत वर्षों की उपलब्धियों का प्रतिवेदन किया मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक के नेतृत्व में आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री के समक्ष उन्होंने राज्य महिला आयोग के विगत वर्षों की उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष के रूप में पुनः नियुक्त किरणमयी नायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि आज वे राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर अपने द्वितीय कार्यकाल का पदभार ग्रहण करेंगी। मुख्यमंत्री बघेल ने किरणमयी नायक को पहले कार्यकाल को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई देते हुए नवीन कार्यकाल में पदेन दायित्वों के कुशल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य अनिता रावटे, अर्चना उपाध्याय, नीता विश्वकर्मा, बालो बघेल, राज्य महिला आयोग के सचिव आनंद प्रकाश किस्पोट्टा सहित डॉ. विनोद कुमार नायक, भुसरू राम बघेल तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

See also  सियासी तकरार: वक्फ संशोधन बिल पर भिड़े ठाकुर और खरगे, इस्तीफे की पेशकश से मचा हड़कंप...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!