Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

एक्सीडेंट जांजगीर-चांपा में एक की मौत और तीन गंभीर…

जांजगीर-अकलतरा। ग्राम खटोला के पास ओवरटेक के दौरान बाइक और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और कार दोनों के परखच्चे उड़ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोटगढ़ निवासी भूपेंद्र धीवर उम्र 22 वर्ष बुधराम धीवर उम्र 30 वर्ष, डेमन धीवर उम्र 28 वर्ष एवं फ़ागूराम धीवर उम्र 25 वर्ष एक मोटरसाइकिल में सवार होकर अकलतरा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान 19 मई को ग्राम खटोला के पास बाइक सवारों ने एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 10 एयू 1762 से उनकी सीधी टक्कर हो गई. हादसा इतना भयावह था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

See also  Inside Story : क्या आप जानते है? हनुमान जी ही नहीं ये 7 चिरंजीवी भी है धरती पर मौजूद, जिन्हें मिला था अमर होने का वरदान...

वहीं कार के सामने का हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को मदद की. इस हादसे में बाइक चला रहे युवक भूपेंद्र धीवर उम्र 22 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक पर सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना दिए जाने पर मां कर्मा एंबुलेंस के संचालक पारस साहू के द्वारा मृत एवं सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों घायल युवकों को प्राथमिक इलाज के बाद सिम्स बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया गया.

See also  पति ने पत्नी से परेशान होकर मौत को लगा लिया गले, सुसाइड नोट छोड़ा, सदमे में परिजन...

घायल बुधराम धीवर एवं फागूराम धीवर की स्थिति गंभीर है. डेमंड धीवर खतरे से बाहर बताया जा रहा है. पुलिस द्वारा मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम करने के पश्चात शव को परिजनों को सौंपा गया. पुलिस द्वारा एमामले की विवेचना की जा रही है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!