Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

किसान हित एवं संगठन मजबूती को लेकर भाजपा नेताओं से मिले इंजीनियर रवि पाण्डेय

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजीनियर रवि पाण्डेय ने गत दिवस पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय से किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अलोक सिंह ठाकुर के सानिध्य में सौजन्य भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

भेंट के दौरान संगठन की मजबूती, किसान हितों से जुड़े विषयों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। वरिष्ठ नेताओं ने किसानों के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।

See also  CG NEWS : ग्राम पंचायत सचिवों की हड़ताल खत्म करने का अल्टीमेटम, संचालनालय ने CEO को लिखा पत्र…

इस अवसर पर भाजपा नेता आनंद प्रकाश मिरी, प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र सिंह, प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह, अविरल सिंह, एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक दिनेश सिंह, सह संयोजक संदीप अग्रवाल तथा सीजीएमएससी अध्यक्ष दीपक मस्के सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ नेताओं ने किसान मोर्चा की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा किसानों के हितों की रक्षा एवं कृषि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!