Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

क्या मनेंद्रगढ़ वन महकमे की बगावत का इंतजार कर रहे हैं उच्चाधिकारी, डीएफओ के प्रताड़ना से त्रस्त वन मंडल मनेंद्रगढ़ के अधिकारी कर्मचारियों का क्या होगा अगला कदम…

क्या मनेंद्रगढ़ वन महकमे की बगावत का इंतजार कर रहे हैं उच्चाधिकारी

डीएफओ के प्रताड़ना से त्रस्त वन मंडल मनेंद्रगढ़ के अधिकारी कर्मचारियों का क्या होगा अगला कदम

एमसीबी। मनेंद्रगढ़ वन मंडल के डीएफओ साहब की अपने ही विभाग और अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों पर ज्यादती का दौर अब बगावती तेवर की कगार पर आ पहुंचा है जहां एक तरफ डिप्टी रेंजरों से सांठ गांठ पर विभाग का मखौल तो उड़ ही रहा था। वहीं अब जनाब अफसर के अपने ही अधीनस्थ कर्मचारी भी अपने ऊपर हो रहे इमोशनल अत्याचार पर गुस्से से लाल पीले नजर आ रहे हैं। हालांकि जनाब डी एफ ओ साहब को इतने अधिकार तो प्राप्त है की वो विभाग की व्यवस्था के मद्देनजर उन अधिकारों का उपयोग कर सकते हैं। परंतु वहीं अगर इन्ही अधिकारों का दुर्पयोग कर जमीनी स्तर के मेहनत कश कर्मचारी और अधिकारियों पर हिटलर शाही चाबुक चलाने लगें तो बात बेशक तूल पकड़ने वाली हो जाती है। आपको अवगत करा दें की जो सूत्रों से बात निकल रही है। कह सकते हैं की जबसे इनके करीबी और मनपसंद करतूत बाज़ प्रभारी रेंजरो का प्रभार उच्चाधिकारियों के आदेश पर छीन लिया गया है। और उक्त कुर्सी की जिम्मेदारी फुल फ्लैश्ड रेंजरों को दे दी गई है तबसे डी एफ ओ साहब का व्यवहार रेंजरों से बड़ा बेरुखी वाला हो गया है।बेवक्त की डांट फटकार और जलील करने की आदत सी बना लिए है फिर चाहे इनके रडार पर तीन स्टार रेंजर आ जाएं या वन रक्षक किसी को भी नही बखसते। पिछले सप्ताह निलंबन में दबाव पर हुई बहाली डीएफओ मनेंद्रगढ़ के लिए जितनी किरकिरी का सबब रहा है उससे इतना तो साफ हो जाता है की शायद डी एफ ओ साहब मानसिक तनाव में कार्य कर रहे हैं और जिससे वन विभाग की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। और जो विभाग के लोगों के लिए भी बड़े पसोपेश का दौर है। हम आरोप नही लगाते पर जो सूत्रों ने बताया है उस आधार पर यही कहा जा सकता है की अगर जल्द ही विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा इन सभी पहलुओं पर कोई पहल नहीं की गई तो मनेंद्रगढ़ वन मंडल के दो दर्जन से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी संघ स्तर पर और एसोसियेशन सहित राजधानी में बैठे उच्च वन महकमे तक तलब कर सकते हैं। बहरहाल वन मंडल अंतर्गत समूचे अमले में चुप्पी और थोड़ा सब्र अभी जरूर बाकी है क्यू की जल्द ही शासन स्तर पर वन विभाग में फेर बदल होने की बात सामने आ रही है।इसलिए सभी को इस फेर बदल की प्रतीक्षा है।

See also  भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक में किया उपमुख्यमंत्री अरुण साव का स्वागत 

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!