Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बंगाल में सत्ता का महासंग्राम! क्या पहली बार खिलेगा कमल या दीदी फिर चैंपियन…4 मई को तस्वीर होगी साफ

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों से पहले एग्जिट पोल ने राज्य की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। ज्यादातर सर्वे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सत्ता पर संकट के संकेत मिले हैं। हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी एग्जिट पोल को खारिज करते हुए दावा किया है कि उनकी पार्टी 200 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर सरकार बनाएगी।

दो चरणों में हुई थी बंगाल में वोटिंग

पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान कराया गया था। पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट डाले गए, जबकि दूसरे चरण में 8 जिलों की 142 सीटों पर मतदान हुआ।

See also  अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन...

राज्य में कुल मतदान प्रतिशत 92.47 फीसदी से ज्यादा दर्ज किया गया। पहले चरण में 93.19 प्रतिशत और दूसरे चरण में 91.66 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसे लोकतंत्र के लिए बड़ा संकेत माना जा रहा है।

एग्जिट पोल में BJP को बढ़त

Advertisment

विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल ने बंगाल में BJP की स्थिति मजबूत दिखाई है। कई सर्वे में पार्टी को बहुमत के आंकड़े 148 से ऊपर सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

प्रमुख एग्जिट पोल के अनुमान

  • पोल डायरी: BJP 142-171 सीटें, TMC 99-127 सीटें
  • प्रजापोल: BJP 178-208 सीटें, TMC 85-110 सीटें
  • चाणक्या स्ट्रेटजी: BJP 150-160 सीटें, TMC 130-140 सीटें
  • Peoples Pulse: BJP 150-175 सीटें, TMC 118-138 सीटें
  • MATRIZE: BJP 146-161 सीटें, TMC 125-140 सीटें
    इन आंकड़ों ने बंगाल की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है कि क्या इस बार राज्य में पहली बार कमल खिल सकता है।
See also  वेदांता प्लांट हादसा: एक और मजदूर की मौत, आंकड़ा 21 पहुंचा; अनिल अग्रवाल समेत 10 पर FIR

ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल को बताया ‘हेरफेर’

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये सर्वे “स्टॉक मार्केट के हेरफेर” की तरह हैं और जनता का असली जनादेश इससे बिल्कुल अलग होगा।

ममता ने दावा किया कि TMC 200 से ज्यादा सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने चुनाव में धांधली के आरोप भी लगाए।

काउंटिंग से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा

मतगणना से पहले पश्चिम बंगाल में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और मजबूत किया गया है। स्ट्रॉन्ग रूम और EVM को लेकर उठे विवादों के बीच चुनाव आयोग ने 165 अतिरिक्त काउंटिंग ऑब्जर्वर और 77 पुलिस ऑब्जर्वर तैनात किए हैं।चुनाव आयोग का कहना है कि मतगणना पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी।

See also  मिडिल ईस्ट जंग का असर! पेट्रोल ₹2.35 तक महंगा, आम आदमी की जेब पर बढ़ा बोझ

4 मई को आएंगे नतीजे

अब पूरे देश की नजर 4 मई को आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हुई है। बंगाल में ममता बनर्जी की वापसी होगी या BJP पहली बार सत्ता तक पहुंचेगी, इसका फैसला मतगणना के दिन साफ हो जाएगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!