Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

महासमुंद में दर्दनाक घटना: प्रेमी जोड़े ने शिशुपाल पर्वत से कूदकर दी जान,

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र में स्थित शिशुपाल पर्वत से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां रविवार सुबह एक युवक और युवती के शव मिले। प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है और आशंका है कि दोनों ने पर्वत से कूदकर आत्महत्या की।

मृतक की पहचान डिलेश्वर साव के रूप में हुई है, जो बारीकपाली गांव का निवासी था। युवती भी उसी गांव की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने सुबह दोनों के शव देखे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ममतामयी मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की...

शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था और संभवतः इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया। हालांकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर्यटकों से शुल्क तो लिया जाता है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!