अवैध शराब परिवहन कर बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार, थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

जांजगीर-चांपा। अवैध शराब परिवहन कर बिक्री करने वाले आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल (रापुसे) ने पूर्व में थाना प्रभारीयों की मीटिंग लेकर अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप, CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली से एक टीम कार्रवाई हेतु रवाना किया गया था। इसी क्रम में पुलिस टीम ने मुखबीर सूचना पर बनारी रोड से अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु परिवहन करते आरोपी को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 50 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब कीमती 4000/₹ एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल प्लेटीना CG11BE5229 जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट की कारवाई किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर आरक्षक शंकर राजपूत, नीतीश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।



