Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Crime : रायपुर में चिट्टा तस्करी का खुलासा, लाखों की हेरोइन और थार वाहन के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चिट्टा (हेरोइन) तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लाखों रुपये का चिट्टा, एक थार वाहन और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी का खुलासा भी जल्द किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक थार गाड़ी में शहर में चिट्टा बेचने के इरादे से घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा और तलाशी के दौरान 18.38 ग्राम चिट्टा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 3.60 लाख रुपये आंकी गई है।

See also  कबीरधाम के गंडईखुर्द से वीबी-जी राम जी योजना का हुआ राज्य स्तरीय शुभारंभ, उपमुख्यमंत्री ने गंडईखुर्द में प्रदेश के पहले विकास कार्य के रूप में शेड निर्माण प्रस्ताव को दी स्वीकृति

कार्रवाई के दौरान एक थार वाहन और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। इन मोबाइल फोन के जरिए नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से शहर में नशे की सप्लाई कर रहे थे और खासकर युवाओं को निशाना बनाते थे। फिलहाल उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। लगातार कार्रवाई के जरिए नशे के कारोबार पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!