Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

राघव चड्ढा का AAP से इस्तीफा: दो-तिहाई सांसदों के साथ BJP में विलय का दावा

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद Raghav Chadha ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Aam Aadmi Party (AAP) से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने मूल सिद्धांतों और आदर्शों से भटक चुकी है, जिसके कारण उन्होंने यह निर्णय लिया।

राघव चड्ढा ने भावुक अंदाज़ में कहा कि वह “गलत पार्टी में सही आदमी” थे और मौजूदा हालात में उन्हें पार्टी के भीतर घुटन महसूस हो रही थी। उनके मुताबिक, AAP का वर्तमान स्वरूप उस सोच और विचारधारा से मेल नहीं खाता, जिसके साथ पार्टी की शुरुआत हुई थी।

सबसे अहम बात यह रही कि उन्होंने दावा किया कि AAP के राज्यसभा के दो-तिहाई सांसद उनके साथ हैं और उन्होंने समर्थन में हस्ताक्षर भी किए हैं। उन्होंने बताया कि Harbhajan Singh, Swati Maliwal, Rajendra Gupta, Sandeep Pathak और Ashok Mittal सहित कई नेता उनके साथ हैं।

See also  सिचाई कॉलोनी से लेकर कलेक्ट्रेट को जोड़ने वाली सड़क जर्जर... भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप... सड़क लापता सम्बन्धी पोस्टर लहराया...

राघव चड्ढा ने संकेत दिया कि वह इन सांसदों के साथ मिलकर Bharatiya Janata Party (BJP) में विलय की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!