Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

एनएच-43 पर भीषण टक्कर: दो कारों की भिड़ंत में एक की मौत, 6 घायल

कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर में एनएच-43 स्थित जमगहना मोड़ के पास दो कारों के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घायलों में से पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में शामिल एक अर्टिगा वाहन पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सीएमएचओ का बोर्ड लगा हुआ था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। एक ही दिन में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत से इलाके में चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

See also  वैशाली नगर में विधायक रिकेश सेन की पहल, 1 रुपये में मिल रहे पावर चश्मे…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!