Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जशपुर में प्लेन क्रैश की अफवाह जंगल में आग के धुएं को समझा हादसा, पुलिस ने किया खंडन

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को एक वीडियो वायरल होने के बाद प्लेन क्रैश की आशंका जताई गई, लेकिन जांच में यह खबर अफवाह साबित हुई।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरा जंगल में सूखे पत्तों में लगी आग के कारण धुआं उठ रहा था, जिसे लोगों ने उड़ते विमान से जोड़कर गलतफहमी पैदा कर दी।

वायरल वीडियो में रतन पहाड़ी के पास घना धुआं उठता दिखाई दे रहा था, वहीं आसमान में एक विमान भी उड़ता नजर आया। दोनों दृश्यों को जोड़कर यह कयास लगाए गए कि विमान पहाड़ी से टकरा गया है।

हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने स्थिति का जायजा लेने के बाद बताया कि जंगल में आग लगी हुई थी और उसी दौरान विमान वहां से गुजर रहा था। इसी वजह से लोगों ने भ्रमवश हादसे की आशंका जता दी।

Advertisment

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर ऐसी भ्रामक जानकारी साझा करने से बचें।

See also  C.G News : छत्तीसगढ़ में 87 लाख टन धान खरीदी! लेकिन तकनीकी-प्रशासनिक समस्याएं बनी बाधा… किसान और विपक्ष उठा रहे सवाल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!