Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बिलासपुर में युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर

बिलासपुर। जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने सरेराह खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन युवक करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया। उसकी बाइक भी पूरी तरह जल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

घटना के दो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। पहले फुटेज में युवक पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल लेते हुए दिखाई देता है, जबकि दूसरे फुटेज में वह सड़क किनारे बाइक रोककर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाता नजर आता है। आग लगते ही वह दर्द से सड़क पर गिर जाता है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाकर उसकी जान बचाने की कोशिश की।

See also  कलेक्टर ने सुशासन दिवस एवं बोनस वितरण की तैयारियों के संबंध में ली बैठक, वर्ष 2014-15 के 53,106 और 2015-16 के 56,711 किसान होंगे लाभान्वित, 25 दिसम्बर को मनाया जाएगा सुशासन दिवस...

जानकारी के अनुसार, घायल युवक का नाम मनजीत जायसवाल है, जो पौसरी गांव का रहने वाला है। उसे गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!