Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Janjgir News: “2 दिन पहले लगा मीटर… और उजड़ गया आशियाना!” शॉर्ट सर्किट से लगी आग में सब कुछ स्वाहा, मदद के इंतजार में परिवार

जांजगीर-चांपा। पंतोरा थाना क्षेत्र के अंगारखार गांव से इस वक्त एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां अंगारखार गांव निवासी तुलसी लहरे के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में घर में रखा धान, चावल, दैनिक उपयोग का पूरा राशन, कपड़े और बेहद जरूरी दस्तावेज जलकर पूरी तरह राख हो गए। पीड़ित परिवार के मुताबिक लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, हालांकि सटीक आंकलन अभी संभव नहीं है। सबसे बड़ी बात यह रही कि इस भयावह आगजनी में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार पूरी तरह बेघर और बेसहारा हो गया है।

See also  कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, सभी अधिकारी मंगलवार एवं बुधवार को अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित रहने एवं आमजनता की समस्याओं का करें निराकरण

परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि महज 2-4 दिन पहले ही बिजली विभाग द्वारा नया मीटर लगाया गया था, और उसी में हुए शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी। ऐसे में कहीं न कहीं विद्युत विभाग की लापरवाही भी सामने आ रही है, जिसकी निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है।

हैरानी की बात यह है कि घटना के घंटों बाद भी मौके पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। आसपास के लोग अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के चलते आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत...

आज यह परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। उनका पूरा राशन और जीवनभर की जमा पूंजी पल भर में राख हो गई। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है — क्या शासन-प्रशासन इस पीड़ित परिवार की सुध लेगा?

Advertisment

प्रशासन से मांग:

पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए
रहने और खाने-पीने की समुचित व्यवस्था की जाए
विद्युत विभाग की लापरवाही की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो।
यह सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि एक परिवार के उजड़ने की कहानी है। अगर समय रहते मदद नहीं मिली, तो यह परिवार गहरे संकट में डूब सकता है। प्रशासन से अपील है कि तत्काल संज्ञान लेकर मानवीय आधार पर सहायता पहुंचाई जाए।

See also  अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आत्मीय जुड़ाव गृहग्राम बगिया में सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!