Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

वेदांता प्लांट हादसा: एक और मजदूर की मौत, आंकड़ा 21 पहुंचा; अनिल अग्रवाल समेत 10 पर FIR

सक्ती। सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट हादसे में एक और मजदूर की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। मध्यप्रदेश के इस्मत अली रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हादसे में कुल 36 लोग झुलसे थे।

घटना के बाद वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत प्रबंधन के 10 लोगों के खिलाफ डभरा थाने में FIR दर्ज की गई है। जांच में सामने आया है कि उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी और मेंटेनेंस में लापरवाही हादसे की बड़ी वजह रही।

औद्योगिक सुरक्षा विभाग की जांच के मुताबिक, बॉयलर में ज्यादा फ्यूल जमा होने से अचानक प्रेशर बढ़ा और 1-2 सेकेंड में विस्फोट हो गया। लोड को 350 मेगावाट से बढ़ाकर करीब 590 मेगावाट किया गया था, जिससे सिस्टम पर दबाव बढ़ गया। फिलहाल मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

See also  सोनाक्षी सिन्हा ने बताया क्यों हैं सलमान खान इंडस्ट्री में सबसे अलग!

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!